हल्द्वानी, जनवरी 8 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह 12 जनवरी को मनाया जाएगा। इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। विवि प्रबंधन के अनुसार स्नातक स्तर पर 10 एवं स्नात्तकोत्तर स्तर पर 18 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कुलाधिपति मेडल एक स्नातक और एक स्नात्तकोत्तर श्रेणी में प्रदान किया जाएगा। चार प्रायोजित मेडल भी चुनिंदा विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे। तीन शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि आगामी सोमवार को सुबह 10 बजे से विवि में स...