हल्द्वानी, दिसम्बर 3 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह आगामी 12 जनवरी को होगा। समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राजभवन ने विश्वविद्यालय के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए इसकी औपचारिक स्वीकृति विश्वविद्यालय को भेज दी है। दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विवि स्नातक स्तर पर 10, स्नातकोत्तर स्तर पर 18 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेगा। एक स्नातक और एक स्नातकोत्तर श्रेणी के विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। चार प्रायोजित स्वर्ण पदक भी विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। तीन शोधार्थियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.