रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 19 से 21 फरवरी तक राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप चम्पावत के गोरल चौड़ मैदान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए ऊधम सिंह नगर जनपद की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुष वॉलीबॉल टीम का चयन ट्रायल 17 फरवरी को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, हाईस्कूल प्रमाण पत्र तथा स्थायी निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...