रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर। राज्य स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता 8-10 फरवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर चमोली में आयोजित होगी। इसमें ऊधमसिंह नगर की टीम प्रतिभाग करेगी। ऊधमसिंह नगर की टीम के लिए चयन ट्रायल शुक्रवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें 11 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि अंडर-17 राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ऊधमसिंह नगर की टीम का चयन ट्रायल किया गया। टीम में वैभव, विशाल, प्रभगुन सिंह, शरद चौहान, देव कुमार, प्रिंस ध्यानी, वैभव डंगवाल, मानव सरकार, कृष्णा सिंह गरिया, प्रियांशु कार्की और युवराज जोशी का चयन किया गया है। टीम के कोच सतनाम बाला होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.