नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पिछले महीने यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। यूएसए क्रिकेट ने बुधवार को चैप्टर 11 दिवालियापन के लिए आवेदन किया है। यूएसए ने अमेरिकन क्रिकेट एंटरप्राइजेज के साथ अपने विवाद को लेकर सुनवाई शुरू होने से पहले ये कदम उठाया है। आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट पर आईसीसी सदस्य के रूप में अपने दायित्वों के बार-बार और निरंतर उल्लंघन का आरोप लगाया। यूएसए क्रिकेट द्वारा दायर चैप्टर 11, विश्व स्तर पर आईसीसी सदस्य संस्था द्वारा दिवालियापन घोषित करने का पहला उदाहरण है। अमेरिकन क्रिकेट एंटरप्राइजेज द्वारा USAC के विरुद्ध लाए गए मामले में यूएसए क्रिकेट के वकील ने सुनवाई शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही कोर्ट को दिवालियापन की सूचना दे दी, जिससे सुनवाई रुक गई। क्रिकबज की रिपो...