कानपुर, नवम्बर 15 -- कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की नवगठित शाखा ने शपथ ली तो पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से कहा कि कॉमर्शियल विभाग के स्टाफ की समस्याओं के लिए उनका संघर्ष शुरू होगा। नवगठित शाखा कार्यकारिणी में शाखा अध्यक्ष केडी मीना, प्रकाश कुमार तिवारी को शपथ दिलाई गई। कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रराज मीना, कोषाध्यक्ष रोहित तिवारी, संजय सिंह, विनय, ललित कुमार, महेंद्र शर्मा रहे। महामंत्री रूपम पांडेय ने 'कर्मचारी हित सर्वप्रथम' का नारा देते हुए रेल कर्मचारियों के लिए समर्पित होने का निर्देश दिया। इसके पहले शुभारंभ महामंत्री रूपम पांडेय, जोनल कोषाध्यक्ष अजय सिंह और मंडल सह सचिव सत्यम गुप्त की अध्यक्षता में हुआ समारोह शुरू हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...