जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- यूएमएस शंकरपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन नारायणपुर,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएचके) के तहत शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय(यूएमएस) शंकरपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर से पहुंची मेडिकल टीम ने कुल 60 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद बच्चों को खान-पान से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह दी गई तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप बराई, एएनएम रंजना कुमारी, राजू पोद्दार समेत विद्यालय की शिक्षिका कुसूम पंडित मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...