दरभंगा, दिसम्बर 30 -- दरभंगा। पांच सूत्री लंबित मांगों के लिए देशभर में चल रहे आंदोलन के क्रम में मंगलवार को यूएफबीयू के बैनर तले दरभंगा के बैंक कर्मियों ने कॉमरेड भोगेंद्र झा चौक पर प्रदर्शन व नारेबाजी की। इसमें एआई बीई, आईबॉक, एनसीबीई, बेफि, नोवो व एआईबीओ से जुड़े बैंक कर्मियों ने विचार रखे। सेंट्रल बैंक से शंकरानन्द व नवीन भारती, स्टेट बैंक से कुमार विष्णु, केनरा बैंक से यशवंत, पीएनबी से सरोज सिंह, रमण कांत मिश्रा, सुनील झा, सानू ठाकुर, बीओबी से अरुण व इंडियन बैंक के कर्मियों ने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...