सोनभद्र, फरवरी 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनभद्र में बना हर्बल गुलाल अब यूएई की उड़ान भरेगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बनाए गए 50 किलोग्राम हर्बल गुलाल का आर्डर लखनऊ से मिला है। लखनऊ से यह गुलाल यूएई को भेजा जाएगा। यही नहीं सोनभद्र के हर्बल गुलाल की काशी, मथुरा सहित कई प्रदेशों में पहले भी डिमांड रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन प्रबंधक एमजी रवि ने बताया कि जिले में हर्बल गुलाल बनाने का कार्य स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं। पूर्व में भी समूह की महिलाओं के बने हर्बल गुलाल से उन्हें अच्छी खासी आय हुई है। इस बार अभी लखनऊ से 50 किलोग्राम हर्बल गुलाल का आर्डर मिला है। लखनऊ से यह हर्बल गुलाल यूएई भेजा जाएगा। इसे लेकर समूह की महिलाओं ने हर्बल गुलाल बनाने का कार्य तेज कर दिया है। मिशन प्रबंधक एमजी रवि ने बताया कि पूर्व...