रुद्रपुर, जनवरी 15 -- पंतनगर। युवा-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विवेकानंद स्वाध्याय मंडल के तत्वावधान में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय अंतर-विश्वविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता 'उद्भव' का दो दिवसीय आयोजन वैचारिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का केंद्रीय विषय "क्या डिजिटल अर्थव्यवस्था भारतीय युवाओं की वास्तविक आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सक्षम है?" रहा। देशभर के 43 विश्वविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने हिंदी व अंग्रेज़ी वर्गों में तर्क प्रस्तुत किए। पक्ष में वक्ताओं ने स्टार्ट-अप संस्कृति, गिग इकॉनमी और डिजिटल नवाचार को युवाओं के लिए अवसर बताया, जबकि विपक्ष ने डिजिटल असमानता, कौशल-अभाव और अस्थायी रोजगार की चुनौतियों को रेखांकित किया। दूसरे दिन रिबटल राउंड में श्रोताओं के प्रश्नों से स...