कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर। सरस्वती विद्या मंदिर जे ब्लॉक गुजैनी में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। विषय था-राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका। उमेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि युवा हमारे राष्ट्र की अमूल्य निधि है। विनोद मिश्र ने स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो धर्म सम्मेलन में दिए गए भाषण का उल्लेख किया। इस अवसर पर 11 युवाओं को पटका पहना कर सम्मानित किया गया। रामगोपाल द्विवेदी, सत्येंद्र तिवारी, राघव द्विवेदी, प्रांजल द्विवेदी, राकेश कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...