धनबाद, मई 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईसीएआई धनबाद शाखा की ओर से बुधवार को विशेष प्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डी भानुदास ने सभी चाटर्ड एकाउंटेंट का मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। उनके विचारों व उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक और प्रेरित किया। वर्ष 1985 में चार्टर्ड अकाउंटेंट बने डी भानुदास ने अपने कार्य विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी में ऑडिटर के रूप में की। उन्होंने अपना जीवन स्वामी विवेकानंद के कार्यों को समर्पित कर दिया। धनबाद शाखा के सचिव सीए मुकेश अग्रवाल ने कहा जो भी विद्यार्थी सीए की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें अपने व्यक्तिगत लक्ष्य के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी ज़िम्मेदारी को समझना चाहिए। हमें ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे हमारा देश न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.