हजारीबाग, मार्च 11 -- बरही, प्रतिनिधि। युवा साथी झारखंड संस्था ने सदस्यों और समाज के लोगों के साथ मिलकर होली मिलन समारोह मनाया। अध्यक्ष विकास सिंह ने अबीर-गुलाल लगाते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। यह त्योहार सौहार्द बढ़ाता है, इसलिए मिल-जुलकर मनाना चाहिए। लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर प्रेम और सम्मान की भावना व्यक्त की। होली मिलन समारोह में युवा साथी के सदस्य आशीष यादव,विकास यादव,परमेश्वर यादव,संदीप राणा,सतीश गुप्ता,पंकज पासवान,राजेश कुमार,अनिल सिंह,रवि यादव,बिट्टू यादव,रोशन रजक,दीपेश कुमार,गौतम कुमार,चंदन यादव,शंकर गुप्ता,अभिषेक कुमार,विजय यादव समेत समाज के गणमान्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.