रामगढ़, दिसम्बर 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साईड निवासी युवा समाजसेवी शैलेंद्र उर्फ पिंकू झा की माता लीला देवी (68 वर्ष) का गुरुवार को इलाज के दौरान रांची में निधन हो गया। लीला देवी भुरकुंडा रिवर साईड के प्रसिद्ध झा मेडिकल हॉल के संचालक इंद्रनाथ झा की पत्नी थी। लीला देवी अपने पीछे पति, तीन पुत्री और एक पुत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। शुक्रवार को उनकी अंत्येष्टि गिद्दी दामोदर नद तट पर हुई। अंत्येष्टि में नारायण चंद्र भौमिक, शंभू सिंह, बीनू भगत, सुधीर पांडेय, संतोष यादव, लालमोहन यादव, धनराज ठाकुर, अशोक तिवारी, बबलू सिंह, ललन विश्वकर्मा, छोटू सिंह, संजय सिंह, रविकांत सिंह, कुंज पांडेय, राजेश पंडित, गोपाल झा, विनोद झा, विनोद सिंह आदि सैकड़ो लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...