लातेहार, दिसम्बर 13 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के बारी पंचायत निवासी युवा समाजसेवी नंदलाल प्रसाद मंटू ने अपनी मां तारामणि साहू की तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर उन्हें नमन किया। बारी व बनहरदी पंचायत के विभिन्न गांवों से आए करीब एक सौ गरीब, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनो को मंटू कुमार तथा उनके परिवार के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कंबल प्रदान किया। मौके पर कृष्ण प्रसाद साहू, मोतीलाल साहू, राजकुमार ठाकुर, आभा साहू, उमा साहू, ब्यूटी साहू अदिति साहू, अभय साहू, वीरेंद्र उरांव, देवरथी उरांव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...