घाटशिला, जनवरी 28 -- पोटका । प्रखंड में कार्यरत सामाजिक संस्था युवा के सहयोग से मंगलवार को ढेंगाम (नागासाई) में निष्कृति संघ ,सोनारी जमशेदपुर के द्वारा सबर बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर चार केंद्र से 50 सबर एवं गरीब आदिवासी बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान चारों केंद्र से कुल 50 सबर एवं गरीब आदिवासी बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेल का सामग्री जैसे फुटबॉल, क्रिकेट बैट एवं बॉल, बैडमिंटन, स्किपिंग रस्सी, लूडो, टॉय और खिलौना साथ ही साथ इसके अतिरिक्त सभी बच्चों को बिस्किट,केक और चॉकलेट प्रदान किए गए। सामग्री प्राप्त कर सभी बच्चों का उत्साह एवं खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेल सामग्री के साथ सक्रिय सहभागिता दिखाई। सभी बच्चों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट रूप से झलक रही थी।कार्यक्रम में चंद्र पाल, अश...