हल्द्वानी, जनवरी 31 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। पीएम श्री राबाइंका में कराई गई युवा संसद में राबाइंका वनभूलपुरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। राबाइका हरिपुर जमन सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि राबाइंका मोतीनगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल आयोजित युवा संसद का मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्धाटन किया। उन्होंने कहा कि युवा संसद प्रतियोगिता छात्रों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से रूबरू कराती है। विपक्षी सांसद बने छात्रों ने सड़क, महंगाई, बेरोजगारी, उत्तराखंड में पलायन, आवारा पशुओं की समस्या, महिला हिंसा तथा नई शिक्षा नीति जैसे ज्वलंत मुद्दों को उठाया। वहीं प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्रियों की भूमिका निभाने वाले छात्रों ने तर्कपूर्ण तरीके से सरकार का बचाव किया। प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.