चंदौली, फरवरी 21 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में आगामी 28 फरवरी को विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संसदीय परंपराओं एवं नेतृत्व कौशल से अवगत कराना है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करने, तार्किक अभिव्यक्ति विकसित करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का अवसर प्रदान करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...