अल्मोड़ा, दिसम्बर 5 -- जिला स्तरीय युवा छात्र संसद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हुए। शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान पीजी कालेज की टीम ने प्रथम, लमगड़ा द्वितीय, चौखुटिया और भतरौंजखान महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। उपलब्धि पर राजनीतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. बृजेश कुमार जोशी, चयन समिति के डॉ. पीएन तिवारी, डॉ प्राची जोशी, डॉ बीबी भट्ट, डॉ महिराज मेहरा, डॉ. सत्य मित्र सहित प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...