नैनीताल, फरवरी 5 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को युवा संसद प्रतियोगिता हुई। जिसमें सिमलखा, लोहली, खैरना, रातीघाट, बेतालघाट, जीजीआईसी बेतालघाट, हल्सौ कोराड़, रीखोली, तल्ली सेठी, ऊंचाकोट, गरजोली, जितुआ पीपल, रिची, राजीव गांधी अभिनव विद्यालय बेतालघाट, ताड़ीखेत और धनियाकोट विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकित साह रहे। युवा संसद में विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का मंचन करते हुए देश के समसामयिक और गंभीर मुद्दों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में अरावली पर्वतमाला के संरक्षण, अग्निवीर योजना, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, नशाखोरी, किसानों की आत्महत्याएं और महिला उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अंकित साह ने युवा संसद प्रतियोगिता को विद्यार्थियों म...