हल्द्वानी, नवम्बर 19 -- लालकुआं। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. सीमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. गीता तिवारी पाण्डे ने किया। विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली को जीवंत रूप दिया। यश जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष का पद संभाला, नेहा खोलिया महासचिव, रिया बिष्ट प्रधानमंत्री बनीं। सावन मेहता को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्वस्थ और सकारात्मक राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। सावन मेहता ने प्रथम, रिया बिष्ट द्वितीय और सुशील राणा तृतीय स्थान हासिल किया। डॉ भारत सिंह डोबाल, डॉ गीता भट्ट और डॉ नीलम कनवाल निर्णायक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...