रांची, मार्च 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज में रांची जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों का सोमवार को चयन किया गया। इसमें प्रतिभागियों का चयन डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में और आयोजन समिति से सदस्य सचिव जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार, कंचन मुंडा व गौरव अग्रवाल की निगरानी में किया गया। चयन प्रतिभागियों की ओर से- माय भारत पर अपलोड किए गए एक मिनट की वीडियो और आयु वर्ग के आधार पर किया गया। चयनित प्रतिभागियों को ईमेल/ कॉल और व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सूचित किया किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ मलय भारती, डॉ शिल्पी सिंह, डॉ मिथिलेश कुमार व अमित कुमार का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.