मिर्जापुर, फरवरी 8 -- मिर्जापुर,संवाददाता। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव वह संघ के प्रचारक सुनील देवधर की अध्यक्षता में कछवा में युवा संवाद एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संवाद में क्षेत्र के युवाओं ने भाग लिया। देश हित और समाज हित के बारे मे अपने विचार व्यक्त किए। संघ के प्रचारक ने छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व,भारतीय संस्कार,संस्कृति और युवाओं के देश का भविष्य तय करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आगमन हरिमोहन सिंह,अरविन्द सिंह गौ रक्षा काशी प्रान्त, प्रमोद सिंह सीए, परविंदर सिंह सहकरवा, विनय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष उपभोक्ता फोरम, सुदामा, नरनारायण, मनोज सिंह मण्डल अध्यक्ष, कृष्णकांत उपाध्याय, इंद्रभूषण सिंह, जाता शंकर यादव, ईशान जी, दिव्यांक सिंह तनु आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...