सीवान, मार्च 12 -- भगवानपुर हाट, एसं। भगवानपुर के युवा संत नागमणि को सोमवार को छपरा में आयोजित होली मिलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इसका आयोजन मेलोड्रामा वेलफेयर सोसाइटी, युवा क्रांति रोटी बैंक व यूथ एक्सचेंज छपरा के सामूहिक तत्वाधान में किया गया था। इस कार्यक्रम में यूथ एक्सचेंज के डायरेक्टर अम्बुज सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य होली के त्योहार की खुशियों को साझा करना और युवाओं की प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना था। उनके सम्मानित होने पर देवानंद राम, अरुण कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, प्रगतिशील किसान शिवप्रसाद सहनी, मेघनाथ कुमार, मुक्तिनाथ यादव, अनिरुद्ध गुप्ता, योगेन्द्र यादव व अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.