दुमका, जनवरी 8 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में युवा संघ एवं ग्राम प्रधान संघ शिकारीपाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुमका सांसद नलिन सोरेन एवं जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने हिस्सा लिया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि यह पर्व हाथी से भी बड़ा होता है। नया फसल होने के बाद यह पर्व मनाया जाता है। सोहराय पर्व पांच दिनों तक चलता है। पांचों दिनों के लिए अलग-अलग नियमों का पालन करना पड़ता है। जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने अपने संबोधन में कहा कि नया फसल के उपज को लेकर इस पर्व में खुशी मनायी जाती है तथा गाय एवं बैल की पूजा की जाती है। कार्यक्रम में दूर दराज गांवों से अपने दल के साथ पहुंचे आदिवासी महिला पुरुषों ने अपने पारम्परिक नृत्य संग...