कन्नौज, जनवरी 12 -- कन्नौज। राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शहर के कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अनुशासन और सड़क सुरक्षा को समर्पित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब युवा शक्ति अनुशासन से जुड़ती है, तभी समाज और राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होती है। राज्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अनुशासित जीवन, जिम्मेदार नागरिकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही सशक्त भारत की नींव हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा को केवल नियम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया। कार्यक्रम के तहत छात्रों और युवाओं मे...