हाजीपुर, फरवरी 4 -- महुआ,एक संवाददाता। प्रोग्राम फॉर गर्ल्स कार्यक्रम के अंतर्गत युवा और युवतियों में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान मंगलवार को महुआ के संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय नीलकंठपुर में विशेष रूप से चलाया गया। जिसमें स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए और उन्हें इस अवस्था में होने वाले परिवर्तन की जानकारी दी गई। सखी कार्यक्रम के अंतर्गत खासकर छात्राओं को एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस अवस्था में उन्हें खान-पान पर विशेष ध्यान देने को बताया गया। उन्हें बताया गया कि इस अवस्था में संतुलित आहार का लेना बहुत ही जरूरी है। प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार और नोडल शिक्षक मुकीम अख्तर के द्वारा छात्र-छात्राओं को हर एक-एक बिंदु पर जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि उन्हें ग्रामीण भ्रांतियों से दूर उठाना होगा...