गढ़वा, मई 18 -- श्रीबंशीधर नगर। युवा व्यवसायी मिठू जायसवाल के पिता 60 वर्षीय अनिल जायसवाल का निधन शुक्रवार शाम हो गया। वह लंबे समय से माउथ कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। शुक्रवार रात 9 बजे रांची अस्पताल से लौटने के क्रम में उन्होंने लातेहार के समीप दम तोड़ दिया। उनके निधन से श्री बंशीधर नगर और धुरकी में शोक की लहर है। अनिल जायसवाल एक सहज-सरल स्वभाव, मिलनसार के साथ साथ सदैव दूसरों की सहायता के लिये हमेशा तत्पर रहते थे। उनके असमय निधन से सभी लोग मर्माहत हैं। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। निधन की खबर मिलने पर शनिवार की सुबह धुरकी मोड़ स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर दुख व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार की शाम में वाराणसी के मनिकर्णिका घाट प...