बांका, सितम्बर 13 -- बांका, एक संवाददाता। सामाजिक कार्यकर्ता जवाहर कुमार झा ने शुक्रवार से युवा वोटर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती और आम जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करना है। श्री झा ने संदेश दिया है कि लोकतंत्र की असली ताक़त जनता के मताधिकार में है और सही प्रतिनिधि चुनने के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं से विशेष रूप से अपील की कि वे अपने वोट का महत्व समझें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें। उन्होंने बताता कि इस अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा और उन्हें जागरूक करने के लिए रचनात्मक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.