आरा, फरवरी 1 -- आरा, निज प्रतिनिधि। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत के अंतर्गत आयोजित होने वाले अंतरराज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोजपुर जिले के सात युवा प्रतिनिधि तेलंगाना के लिए रवाना हुए। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम तेलंगाना राज्य के रंगरेड्डी जिले स्थित सीटीआई राजेंद्र नगर में आयोजित है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रकाश बजरंगी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और नेतृत्व क्षमता से परिचित कराना है। भोजपुर जिले से राजा कुमार, अमनत राज, ऋतिक, भारती, अदिति एवं आदित्य मिश्रा शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...