देहरादून, फरवरी 24 -- युवा आह्वान की ओर से आयोजित उत्तराखंड युवा विधानसभा के छठवें सत्र में सदस्यों ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। यूसीएफ के प्रेक्षागृह में सत्र का शुभारंभ उच्च शिक्षा, सहकारिता और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से किया। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि युवाओं की सोच, ऊर्जा और भागीदारी से ही आत्मनिर्भर उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाया जा सकता है। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि देश हो या प्रदेश, वह युवा सोच से ही आगे बढ़ता है, हमारी सरकार युवाओं के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ी है। युवा आह्वान के निदेशक रोहित ध्यानी ने बताया कि यह पहल युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और भविष्य का नेतृत्व तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश गौड़ ने बताया कि वे पिछ...