गंगापार, दिसम्बर 17 -- युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री से अपनी की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग करते हुए पत्र लिखा है। बता दें कि युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाने वाले ईसाई पादरियों के खिलाफ पूरे जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। इसी विषय को लेकर पचदेवरा यीशु दरबार के संचालक रामसेवक द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर 2023 में जानलेवा हमला भी किया गया था। गवाहों के बदले जाने के कारण पूरा दबाव बढ़ गया है। मुकदमे की देखरेख करने के लिए आना जाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रख करके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव, गृह सचिव को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...