देहरादून, फरवरी 20 -- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में आयोजित बैठक में विशेषज्ञों ने युवा वर्ग में टीबी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में क्षय रोग उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या डॉ गीता जैन ने युवा वर्ग में टीबी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवा आबादी में टीबी की बढ़ती दर केवल चिकित्सा नहीं, बल्कि सामाजिक और पोषण संबंधी चुनौती भी है। कुपोषण रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है, जिससे संक्रमण का जोखिम बढ़ता है। उन्होंने निर्देश दिए कि पोषण परामर्श और सहायता को टीबी उपचार का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाए तथा कोई भी मरीज जांच या उपचार से वंचित न रहे। भारद्वाज नेशनल टीबी टास्क फोर्स के ...