बोकारो, जनवरी 28 -- युवा लायंस फोर्स के आवासीय कार्यालय बोदरो में 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष देव शर्मा के अध्यक्षता में झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत रूप से फ़ोर्स के अध्यक्ष देव शर्मा ने झंडोत्तोलन कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंदनकियारी विधायक सह पूर्व मंत्री उमाकांत रजक व विशिष्ट अतिथि के तौर पर ईएसएल वेदांता स्टील के सीईओ रविश शर्मा के अलावा जिला के कई दिग्गजों मौजूद रहे। जिसमे मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह वर्तमान जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, जिला के बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ,कांग्रेस के दो पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश गुपता व रामा राउत , चास नगर निगम के अनुभवी पार्षद सुनील महतों जिला के वरीय बिस्थापित नेता साधु शरण गोप चास के समाजसेवी गजेंद्र प्रस...