हाजीपुर, जनवरी 16 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र राज नारायण महाविद्यालय हाजीपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित 05 दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित कार्यक्रम की शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन किया गया। प्राचार्य प्रो. विनोद मंडल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों की चर्चा की और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और नैतिक वातावरण को सशक्त बनाने में उनके नेतृत्व की भूमिका सराहनीय रही। विषय विशेषज्ञ के रूप में दर्शनशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. पूनम ने स्वामी विवेकान...