रांची, मई 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची जिला युवा राजद ने संगठनात्मक विस्तार के लिए प्रखंडवार पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्ति की है। इसे लेकर रविवार को झारखंड प्रदेश युवा राजद की एक अहम बैठक रांची के पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता रांची जिला युवा राजद अध्यक्ष कमलेश सिंह ने की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को राजद के मूल्यों तथा विचारधारा से अवगत कराया। सभी को निर्देश दिया गया कि वे पार्टी गाइडलाइन में चलते हुए युवाओं को भारी संख्या में जोड़ें। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के हाथों को झारखंड में भी मजबूत करें। इस दौरान प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव, छतरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय राम, युवा राजद प्रदेश महासचिव मंतोष यादव, युवा राजद प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.