बेगुसराय, अप्रैल 19 -- खोदावंदपुर। युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव निवासी 42 वर्षीय भुवन कुमार प्रियरंजन का निधन शनिवार की सुबह हो गया। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों औऱ सामाजिक कार्यकार्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक का पार्थिव शरीर पटना से मसुराज गांव लाया गया। सूचना पाकर मसुराज गांव पहुंचे विधायक राजवंशी महतो, राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष फैजुर रहमान, राजद के संजय कुमार सुमन, ब्रजनंदन यादव, पूर्व उपप्रमुख गुफरान कमर, माले के अवधेश कुमार, राजद के मो. जियाउर रहमान उर्फ सैफी, सावित्री देवी, बिमला देवी, विजय सिंह कुशवाहा, मुखिया रमेश सिंह आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान...