रांची, जुलाई 9 -- रांची। श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्रदेश युवा राजद के कार्यकर्ता भी बुधवार को सड़कों पर उतरे। इस दौरान जगह-जगह चक्का जाम किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूर और किसान विरोधी है। कार्यक्रम में अनीता यादव, रामकुमार यादव, कमलेश यादव, मंतोष यादव, क्षितिज मिश्रा व अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...