नैनीताल, जनवरी 30 -- भवाली। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी का सोमवार को गरमपानी क्षेत्र में स्वागत किया जाएगा। खैरना बाजार से गरमपानी तक बाइक और कार रैली निकाली जाएगी और सोमवारी आश्रम में खिचड़ी भंडारा होगा। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कहा कि यह स्वागत कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को जो जिम्मेदारी और विश्वास दिया है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...