कोडरमा, जनवरी 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद के पास स्थित वृद्धा आश्रम में गुरुवार की शाम स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी एवं शहीद टिकट उरांव सिंह का 171वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोडरमा युवा मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सदस्यों ने वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल एवं नाश्ते का वितरण किया और उनके लिए दुआ की। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम ने कहा कि शहीद शेख भिखारी और टिकट उरांव सिंह ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कई साथी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य लोग भी उपस्थित रहे। इस आयोजन ने शहीदो...