नैनीताल, फरवरी 5 -- भवाली, संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी के स्वागत में गुरुवार को कार्यकर्ताओं और लोगों ने निगलाट से खैरना छड़ा तक रैली निकाली। जिसका समापन खैरना स्थित सोमवारी आश्रम में भंडारे के साथ हुआ। आश्रम में एक सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने युवाओं से संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि युवाओं में जोश और ऊर्जा देखकर स्पष्ट है, कि भाजपा का भविष्य मजबूत हाथों में है। मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। महिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में...