घाटशिला, फरवरी 24 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में युवा मेला के बैनर तले तृतीय वर्ष 5 दिवसीय रावण दहन मेला का मुख्य अतिथि झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रांची के अंकेक्षक आशीष कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मनोज गिरी तथा बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक चिरंजीत मुखर्जी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सर्वप्रथम उन्होंने गांव के चौक में स्थित गोपबंधु मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। ततपश्चात अतिथियों को चौक से ढ़ोल नगाड़ा बजाकर सभा स्थल तक लाया गया। मंच पर सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दिप प्रज्वलित कर पांच दिवसीय युवा मेला सह रावण दहन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर खंडामौदा सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। विद्यार्थियों ने दर्शकों का ...