जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- टाटा कॉलेज चाईबासा में सोमवार को आयोजित कोल्हान प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव में पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला की छऊ नृत्य टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ टीम ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्रतियोगिता के बाद पदाधिकारियों द्वारा टीम को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अब यह टीम रांची में होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेगी। छऊ नृत्य टीम में कॉलेज के कुल 14 विद्यार्थी शामिल थे, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कला कौशल से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। इसके साथ ही पटमदा डिग्री कॉलेज की संथाली संगीत टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। छह सदस्यीय संथाली संगीत समूह में जोबा रानी बास्के, सेफाली सोरेन, संध्यामनी माण्डी, दुखमनी मुर...