गोरखपुर, फरवरी 9 -- गोरखपुर। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) की ओर से महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय, अंबाला में 39वें अंतर मध्य क्षेत्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर विवि का नाम गौरवान्वित किया है। विवि की 36 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम ने संगीत, नृत्य, रंगमंच, ललित कला एवं साहित्य जैसी विविध विधाओं में आयोजित कुल 24 प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। रंगोली प्रतियोगिता में रोहित प्रजापति ने द्वितीय स्थान, मूक अभिनय में लाभांश गुप्ता, कृष्णराय सिद्धि निराला, प्रीतिवा एवं आंचल शुक्ला की टीम ने चतुर्थ स्थान, हिंदी भाषण में वासु प्रसाद गोंड ने पंचम स्थान प्राप्त किया है। टीम का नेतृत्व विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव एवं हर्षवर्धन सिंह ने किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.