मधुबनी, जनवरी 15 -- मधेपुर, निज संवाददाता। हर्षपति सिंह महाविद्यालय मधेपुर के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मधेपुर द्वारा गुरुवार को सात दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन हर्षपति सिंह महाविद्यालय मधेपुर के प्रधानाचार्य डॉ उमेश कुमार चौधरी, एबीवीपी के उत्तर बिहार प्रान्त के प्रांत सह मंत्री मनीष पासवान, अभाविप पूर्णिया पूर्वी के संगठन मंत्री कुणाल झा, एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता हर प्रभात मिश्र, नगर मंत्री सुमित कुमार महतो सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह महोत्सव 15 जनवरी से 21 जनवरी तक चलेगा। जिसमें 15 विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्यक्रम का मंच संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य केतन राज ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित क...