वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अंबाला (हरियाणा) स्थित महर्षि मार्कंडेय विवि में भारतीय विश्वविद्यालय संघ क्षेत्रीय युवा महोत्सव आयोजित है। इसमें भाग लेने बीएचयू का 60 सदस्यीय दल सोमवार को रवाना हुआ। महोत्सव में पांच विभिन्न वर्गों की लगभग 28 प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय की टीम हिस्सा लेगी। छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने टीम को हरी झंडी दिखाई। सांस्कृतिक दल का नेतृत्व पत्रकारिता और जन संप्रेषण विभाग के सह-आचार्य डॉ. बाला लखेन्द्र और शारीरिक शिक्षा की पूजा यादव कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...