गुड़गांव, नवम्बर 14 -- गुरुग्राम। सेक्टर-51 के गुरुग्राम विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव शंखनाद-6 का शुक्रवार को प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। युवा महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं की ओवरऑल ट्रॉफी पर जीयू छात्रों ने कब्जा जमाया। विजेताओं और प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विशिष्ठ अतिथि हरियाणा मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, अभिनेता राजपाल यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष कुलगुरु डॉ संजय कौशिक और मुख्य संरक्षक के रूप में कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा शामिल रहे। अतिथियों ने सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। युवा महोत्सव की ओवरऑल ट्रॉफी गुरुग्राम विश्वविद्यालय यूटीडी ने जीती। जबकि द्रोणाचार्य कॉलेज के विद्यार्थि...