सीतापुर, जनवरी 7 -- संदना, संवाददाता। शाश्वत सहभागी संस्थान द्वारा मिश्रिख एवं गोंदलामऊ ब्लाक में चल रहे यूथ प्रोग्राम में डगरहा धाम आश्रम पर युवा महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें प्रतिभागियों द्वारा संवैधानिक मूल्यों एवं मौलिक अधिकार की जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक एवं गीत आदि प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में गोंदलामऊ, मिश्रिख ब्लॉक के ग्राम प्रधान व देवेंद्र मिश्रा, कस्तूरी मिश्रा, वैभव वैश्य, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...