बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- एकेपी डिग्री कालेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में युवा महोत्सव उल्लास के द्वितीय दिवस वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करते हुए किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर बीना माथुर ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय इसरो के अनुसंधान ही पूर्ण विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने का सशक्त मार्ग रहा। प्रतियोगिता में 16 छात्राओं ने अंतरिक्ष अन्वेषण, नीति, नैतिकता और भविष्य की चुनौतियों आदि विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में आयुषी ने प्रथम, इरम ने द्वितीय, रिमिशा तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कार्यक्रम के द्वितीय चरण में उल्लास के तहत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डा. मनु आर्या ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता का विषय अंतरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.