आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद में मतदाता सूची को अद्यतन एवं सुदृढ़ बनाने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पात्र युवाओं का समय से मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एएनएम एवं आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने दैनिक कार्य के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर संपर्क कर युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के प्रति जागरूक करें। संबंधित बीएलओ के माध्यम से फार्म-6 भरवाने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.